अधिकारी, कर्मचारीगणों का किया अभिनंदन
—–
इंदौर। आज 31 जुलाई 2025 गुरुवार को म.प्र. पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर से सेवानिवृत्त हुए अतिरिक्त कार्यपालन यंत्री अनिल कुमार व्यास, प्रीतम कुमार तिवारी, डाक्टर जगदीश कुमार जोशी, सुरेश कुमार सुर्यवंशी, वीरेंद्र कुमार वर्मा, महेश रामस्नेही शिंगले, संजय कुमार इसासरे का
मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन (जबलपुर) इंदौर द्वारा फुल मालाऐं पहनाकर अभिनंदन किया गया उन्हें बधाइयां एवं शुभकामनाएं देकर उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की गई। अभिनंदन करने वाले पदाधिकारी व साथी सर्वश्री एन के यादव झोनल सेक्रेट्री, मदन वर्मा माणिक, कवि एवं लेखक व प्रदेश प्रवक्ता , जेएल जोशी झोनल सेक्रेट्री ट्रांसको, सतीश शांडिल्य, भूषण अत्रे, रामलखन पाल, सुरेश सोलंकी व अन्य शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



