google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

केंद्र व प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने पर कर रही है कार्य: उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य, हॉप ऑन–हॉप ऑफ सिटी बस सेवा की भी योजना

कुरुक्षेत्र।
केंद्र व प्रदेश सरकार कुरुक्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि देश-विदेश से अधिक से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु यहां पहुंच सकें। यह बात उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित पत्रकार नववर्ष मिलन समारोह के दौरान कही।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कुरुक्षेत्र को पर्यटन के साथ-साथ धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विकसित किया जाए। इसके लिए समाजसेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि कुरुक्षेत्र में देश-विदेश से अधिकाधिक पर्यटक आएं।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नरेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।


देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का लक्ष्य

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके लिए लंबे समय से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसे भविष्य में भी निरंतर जारी रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि ब्रह्मसरोवर क्षेत्र की स्वच्छता का जिम्मा अब नगर परिषद को सौंप दिया गया है, जबकि पहले यह जिम्मेदारी केडीबी के पास थी। वहीं, हुडा के सेक्टरों की निरंतर सफाई के लिए आगामी सात दिनों में एजेंसी को जिम्मा सौंपा जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)