google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जोगबनी हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक रामाकांत झा का निधन

रानीगंज ।

अररिया के जोगबनी हाई स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक, 88 वर्षीय रामाकांत झा, लंबी बीमारी के बाद शनिवार दोपहर एक बजे निधन हो गए। उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही आस-पड़ोस के लोग और उनके कई शिष्य अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

रामाकांत झा अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र, पुत्रवधु, तीन पुत्रियां और दर्जनों नाती-पोते छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा पैतृक गांव बगुलाहा में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बड़े पुत्र मनोज झा के मुखाग्नि के साथ संपन्न हुई।

सरल स्वभाव, मधुरभाषी और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाने वाले रामाकांत झा 2000 में जोगबनी हाई स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाई।

अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फोन पर परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की और मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अचमित ऋषिदेव और सुखसेना पूर्व के मुखिया सरिता देवी के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई। सभा में सामाजिक युवा नेता गौरव यादव, रानीगंज के पूर्व प्रमुख उमेश मिश्र, बीजेपी उपाध्यक्ष उदय कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कई स्थानीय लोगों ने भी रामाकांत झा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)