google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रिंकू सिंह सो रहे थे चैन की नींद, अफगान खिलाड़ी ने अपनी अजीब हरकत से किया डिस्टर्ब

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में शानदार जीत दर्ज की. अब दूसरा टी20 टीम इंडिया को इंदौर में खेलना है. पहले टी20 में भारत को जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह (Rinku singh) को सोते समय डिस्टर्ब होना पड़ा. यह हरकत अफगानिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) की ने. गुरबाज और रिंकू के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली.

दरअसल, जब टीम इंडिया इंदौर जाने के लिए रवाना हुई तो रिंकू सिंह को फ्लाइट में नींद आ गई. रिंकू जब सो रहे थे तो रहमानुल्लाह गुरबाज उनके पास आए और उनकी नाक में कुछ डाल दिया. जिसके बाद रिंकू की नींद खुल गई और वह मुस्कुराने लगे. रिंकू की जब नींद खुली तो उनका रिएक्शन देखने लायक था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं.

सीरीज जीतने पर होगी टीम इंडिया की नजर
टीम इंडिया ने पहला टी20 आसानी से जीत लिया. अब उनकी नजर सीरीज जीतने पर होगी. अगर दूसरा टी20 टीम इंडिया जीत लेती है तो वह 2-0 से सीरीज में आगे निकल जाएगी. वहीं, अगर अफगानिस्तान की टीम दूसरा टी20 जीत लेती है तो तीसरा टी20 काफी रोमांचक हो जाएगा.

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)