google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

4 साल में सड़क हादसों का कहर: 168 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

अनपरा, पिपरी और शक्तिनगर थाना क्षेत्रों के आंकड़ों ने खोली सड़क सुरक्षा की हकीकत, वर्ष 2025 में फिर बढ़ा मौतों का आंकड़ा

समाज जागरण/ अकबर अली

सोनभद्र/अनपरा। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग सहित ऊर्जांचल के प्रमुख मार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।तेज रफ्तार, भारी वाहनों की आवाजाही और यातायात नियमों की अनदेखी के बीच सड़क हादसे लगातार लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं। इसका खुलासा अनपरा, पिपरी और शक्तिनगर थानों की ओर से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत उपलब्ध कराए गए वर्ष 2022 से 2025 तक के आंकड़ों से हुआ है। तीनों थानों से मिली जानकारी अनुसार, चार वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में कुल 168 लोगों की मौत हुई, जबकि 142 लोग घायल हुए। आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2022 में सबसे अधिक 56 लोगों की जान गई।वहीं वर्ष 2025 में भी सड़क दुर्घटनाओं में 43 लोगों की मौत दर्ज की गई। इसी तरह अनपरा थाना क्षेत्र के वर्ष 2022 में 28 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें आठ लोग घायल हुए और आवाAआ वर्ष 2025 में 22 हादसों के बावजूद 18 लोगों की मौत हुई। पिपरी थाना क्षेत्र में 2022 में 17 लोगों की मौत तेरह लोग घायल हुए। वर्ष 2023 में 8 लोगों की मौत 23 लोग घायल हुए।वर्ष 2024 में नौ लोगों की मौत 21 लोग घायल हुए।वर्ष 2025 में 16 लोगों की मौत 19 लोग घायल हुए। शक्तिनगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में 15 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए।वर्ष 2023 में 17 मौतें और 6 घायल, वर्ष 2024 में 10 मौतें और 6 घायल तथा वर्ष 2025 में 9 मौतें और 9 घायल होने की जानकारी दी गई है।सड़क सुरक्षा पर उठ रहे गंभीर सवाल इन आंकड़ों ने ऊर्जांचल की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही वाले मार्गों पर तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती है।खासकर वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन की जरूरत महसूस की जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर नियमित वाहन चेकिंग, गति नियंत्रण, संकेतक बोर्ड और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाना चाहिए।चार वर्षों में 168 लोगों की मौत का आंकड़ा महज सरकारी अभिलेखों का हिस्सा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चेतावनी है।

यातायात प्रभारी ने कहा कि “सड़क सुरक्षा नियमों का पालन ही हादसों से बचाव का एकमात्र उपाय है। हम लगातार स्कूल, कॉलेज और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।”

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हादसा संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर, स्ट्रीट लाइट और एंबुलेंस की व्यवस्था बेहतर की जाए, ताकि हादसों में कमी आ सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)