पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: प्रखंड के नावाडीह ग्राम में आज प्रयास भारत ट्रस्ट के तत्वावधान में सड़क सफाई एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं ट्रस्ट के सदस्यों ने भाग लेकर ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा सड़क पर पशुओं को न बांधने के प्रति जागरूक किया। अभियान में कुल दस टीमों ने भाग लिया, जिनमें नौ टीमें उत्क्रमित विद्यालय, नावाडीह से तथा एक टीम अटल कलाम इनोवेटिव स्कूल, होरिया से थी।
प्रतियोगिता में अटल कलाम इनोवेटिव स्कूल, होरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹10,000 का पुरस्कार जीता, जबकि द्वितीय स्थान उत्क्रमित विद्यालय, नावाडीह की टीम नंबर-2 को ₹5,000 तथा तृतीय स्थान टीम नंबर-1 को ₹2,500 का पुरस्कार दिया गया। शेष सात टीमों को प्रोत्साहन स्वरूप ₹2,000-₹2,000 प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कुलदीप मेहता, अनुज मेहता, भीम मेहता, वकील मेहता, रवि प्रकाश, बबलू यादव, ज्ञान प्रकाश मेहता, रामवृक्ष मेहता, कामेश्वर मेहता, अजित कुमार, परमानंद राणा, अमरेंद्र कुमार, सुखदेव यादव, आनंद कुमार, रॉकी मेहता, दिनेश मेहता, बड़ू मेहता, छोटे लाल मेहता, विजय मेहता, रूपाली मैडम, किशोर कुमार, परमेश्वर मेहता, सरजू मेहता, ऋतलाल मेहता, संजल मेहता, ननकू मेहता, राजू मेहता, अमरेंद्र सिंह, निशांत सिंह सहित सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



