google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवकाश के दिनों को छोड़कर पशु चिकित्सालय में मिलेगी नियमित सेवा

पंकज कुमार पाठक,दैनिक समाज जागरण

पदमा: प्रखंड के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब पदमा प्रखंड स्थित पशु चिकित्सालय में अवकाश के दिनों को छोड़कर नियमित रूप से पशुओं के इलाज और अन्य सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे पशुपालकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।


प्रभारी पशु चिकित्सक डॉ. प्रिंस कुमार ने बताया कि उन्हें विभिन्न पशु अस्पतालों का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण समय नहीं मिल पाता था, जिस कारण अस्पताल में नियमित रूप से सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती थीं। इससे पशुपालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।


उन्होंने आगे बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए कृत्रिम गर्भाधान कर्मियों (एआई) एवं पारा वेट कर्मियों की ड्यूटी सप्ताह के अलग-अलग दिनों में निर्धारित कर दी गई है। एआई कर्मी परमेश्वर प्रसाद मेहता, ललन कुमार यादव, छोटन कुमार एवं प्रदीप शर्मा की ड्यूटी अलग-अलग दिनों में सुनिश्चित की गई है। अब इन कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, जिससे पशुपालकों को सामान्य बीमारियों एवं अन्य समस्याओं का समय पर समाधान मिल सकेगा।


वहीं एआई कर्मी ललन कुमार यादव ने बताया कि वे लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्होंने सरकार से एआई कर्मियों के कल्याणार्थ ठोस कदम उठाने एवं उनके हितों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है।
इस नई व्यवस्था से प्रखंड के पशुपालकों को काफी सहूलियत मिलेगी और पशुधन की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)