google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भांजा गंभीर

पेट्रोल लेने जा रहे बाइक सवार का हादसे में सिर कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई,

बबराला थाना क्षेत्र के आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर भारत पेट्रोल पंप के नजदीक शनिवार सुबह पेट्रोल लेने जा रहे बाइक सवारों को मुरादाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका 12 वर्षीय भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
हादसे में ग्राम नंदरौली निवासी रामबीर का पुत्र रजनेश (26), जो वर्तमान में लोहिया कॉलोनी बबराला में रह रहा था, बाइक सवार रजनेश की मौत हुई है। बताया गया कि रजनेश अपने भांजे देव (12) पुत्र वीरेश निवासी बेलोन, थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर और पुत्र भूरे उम्र 3 बर्ष के साथ बाइक से पेट्रोल लेने जा रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से आ रही पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजनेश सड़क पर गिर गया और उसका सिर बस के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फ़ाइल फोटो मृतक

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायल देव को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। देव अपने मामा रजनेश के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। जबकि पुत्र मामूली चुटैल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजनेश अपने पीछे पत्नी मीरा और दो बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)