google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में लुटेरों ने किया गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्त्या

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के ए.जी. कॉलोनी स्थित सी-71 में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला माधवी दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बदमाश लूट की नीयत से घर में घुसे थे, लेकिन जब वृद्धा ने विरोध किया तो अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में भय का माहौल है। जानकारी के अनुसार माधवी दास घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपराधी पीछे के गेट से चुपचाप घर के भीतर दाखिल हुए थे। घर में घुसने के बाद उन्होंने पहले सामान खंगालना शुरू किया।

आशंका है कि जैसे ही बुजुर्ग महिला ने आहट सुनी और बदमाशों का विरोध किया तो अपराधियों ने उसे शांत कराने के बजाय क्रूरता की हद पार कर दी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों के हाथ में धारदार हथियार था। महिला के विरोध करते ही बदमाशों ने उनके गले पर वार कर दिया। गला रेतने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घर को सील कर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने किस दिशा से प्रवेश किया और किस रास्ते से फरार हुए, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिल सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)