समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
काशी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध एक मास तक चलने वाले सावन मास मेले को लेकर विधायक रोहनिया डॉ0 सुनील पटेल ने आज बुधवार को पंचकोशी के तीसरे पड़ाव तीर्थस्थल रामेश्वर धाम मन्दिर में मत्था टेककर जलाभिषेक कर पूजन व अन्य देवालयों में दर्शन किया। वरुणा घाट, नदी में जलकुंभी जमावड़ा सहित साफ -सफाई का अवलोकन किया।रामेश्वर मन्दिर के पीठाधीश्वर आचार्य प0 अन्नू तिवारी ,प्रधान जगापट्टी घनश्याम सिंह यादव व स्थानीय लोंगो से साफ -सफाई व्यवस्था सम्बन्धी वार्ता की।
मन्दिर परिसर ,धर्मशालाओ ,बाजारके आस -पास साफ़-सफाई,वरुणा नदी से जलकुंभी हटाने,जगह-जगह टूटी सड़क को ठीक कराने, जर्जर पुल मरम्मत ,पर्यटन विभाग द्वारा लगाए गए बन्द हाई मास्ट व सोलर लाइट को ठीक कराने,मन्दिर व बाजार में लगे बन्द सोलर को ठीक कराने, बिजली ,प्रकाश , पेयजल,स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से मोबाइल द्वारा वार्ता की। आचार्य प0 अन्नू तिवारी व घनश्याम यादव ने टीएफसी में कांवरियों को ठेकेदार द्वारा वसूली पर प्रतिबंध लगाने व निःशुल्क ठहराव की व्यवस्था के लिए पर्यटन विभाग को कड़े निर्देश देने की मांग उठाई।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एस0ओ0 जनसा सत्यजीत सिंह व चौकी प्रभारी रामेश्वर आदित्य सेन सिंह से वार्ता की। विधायक के साथ श्यामबली पटेल,गोविंद पटेल,विनोद पटेल, राहुल सिंह , त्रिभुवन मौर्य, रविन्द्र पटेल ,देवेंद्र पटेल
सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



