समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।
उप निदेशक पंचायत, वाराणसी मंडल के मार्गदर्शन में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के अंतर्गत पंचायत विकास योजना (पीडीपी) विषय पर विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड सेवापुरी सभागार में किया गया। प्रशिक्षण में विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षक दल एवं उपस्थित प्रतिभागियों की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने पंचायतों के समग्र एवं सहभागी विकास के लिए पंचायत विकास योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तभी संभव है, जब उनका निर्माण स्थानीय आवश्यकताओं और जनभागीदारी के आधार पर किया जाए।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर बिंदु ने पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं विभिन्न चरणों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं प्रशिक्षक वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं लता शर्मा ने पीडीपी तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्राम पंचायतों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी एवं जनहितकारी विकास योजनाएं तैयार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



