महाशिवरात्रि पर रामेश्वर महादेव मंदिर में रोहनिया विधायक ने किया दुग्धाभिषेक

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार देर रात्रि विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल ने रामेश्वर महादेव मंदिर में पूजन ,जलाभिषेक सहित दुग्धाभिषेक किया।वहीं अन्य देवालयों में मत्था टेककर मंगल कामना सहित आशीर्वाद प्राप्त किया।डॉ.सुनील पटेल ने पूजनोपरांत कहा कि काशी खण्ड के तीसरे तीर्थ पड़ाव रामेश्वर महादेव धाम में भगवान श्री राम ने शिव का पूजन कर इस स्थल को पवित्र तीर्थ बना दिया जहाँ हर मंगल कामना की सिद्धि प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि पर विधान सभा के सर्वांगीण विकास और सुख शान्ति के लिए पूजन कर पूरे क्षेत्र की मंगल कामना के लिए बाबा भोले नाथ से प्रार्थना किया।
सविधि पूजन का कार्य पीठाधीश्वर आचार्य प. अनूप तिवारी ने सम्पन्न कराया।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)