google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाशिवरात्रि पर अखण्ड रामायण संपन्न, देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकाल मंदिर प्रांगण, बहादुरपुर,चौबेपूर में आयोजित दो दिवसीय अखण्ड रामायण पाठ सोमवार को विधिवत हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया। रविवार प्रातः शुरू हुआ अखण्ड रामायण पाठ सोमवार प्रातः पूर्ण हुआ, जिसके उपरांत मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य श्रृंगार किया गया।


सोमवार को महाप्रसाद वितरण/भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने देर शाम तक प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।


आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर अखण्ड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजनी चौबे (आतेश), गोलू सेठ, अजय कुमार गुप्ता एवं समस्त क्षेत्रवासियों का विशेष सहयोग रहा।


पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)