समाज जागरण
विजय तिवारी
सीधी। जिले के ग्राम पंचायत बघवारी के मदरहिया निवासी रोहित सिंह चौहान ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विषय में पी-एच.डी. की उपाधि हासिल कर ली है। उपभोक्ताओं के व्यवहार परिवर्तन में संचार विधियों के प्रभाव का अध्ययन (नेटवर्क मार्केटिंग के संदर्भ में) टॉपिक पर इन्होंने अपना ये शोध कार्य, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट, सतना, मध्य प्रदेश से पूर्ण किया है। इनके अनुसार नेटवर्क मार्केटिंग की संचार विधियों पर ये भारत का पहला रिसर्च है इसीलिए इस शोध कार्य को पूर्ण करने में इन्हें कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा है। इनका मानना है कि बिना मार्गदर्शन और सहयोग के किसी भी कार्य को सफल नहीं बनाया जा सकता है। इस शोध कार्य को सफल करने के लिए इन्होंने ईश्वर को धन्यवाद दिया है। साथ ही साथ अपने माता-पिता रामायण सिंह चौहान, श्रीमती उर्मिला सिंह चौहान, अपने पत्रकारिता के पहले गुरु आरबी सिंह, अपने पूरे परिवार, मार्गदर्शक प्रो. वीरेंद्र कुमार व्यास, डॉ. संजीव गुप्ता, कार्य क्षेत्र से लगातार सहयोग प्रदान कर रहे प्रमुख डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. हेमंत सर, डॉ. रजनीश झा, डॉ. नरेंद्र अरजरिया, डॉ. मनीषकांत जैन समेत कार्य क्षेत्र, पत्रकारिता जगत, शैक्षणिक संस्थान, बड़े, छोटों और मित्रों समेत उन सबका आभार व्यक्त किया है जिन्होंने प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



