google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रातभर झूमे श्रोतागण

फ़ोटो – देवी जागरण कार्यक्रम में दो सगी बहन भोजपुरी निर्त्यागना माही, मनीषा

वारिसलीगंज (नवादा) (अभय कुमार रंजन):-प्रखंड क्षेत्र के कुटरी गांव में नाट्य कला परिषद की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन जाने माने भोजपुरी कलाकार माही ,मनीषा दो सगी बहनों की जोड़ी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में रात भर दर्शक झूमते रहे।
इस दौरान एक से बढ़कर एक देवी गीत के साथ फिल्मी व भोजपुरी गीतों पर लोग मंत्रमुग्ध होते रहे। कार्यक्रम का आगाज रात आठ बजे ग्रामीण सह युवा जिला पार्षद अंजनी कुमार समेत नाट्य कला परिषद कुटरी के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव के युवकों ने रातभर कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कार्यक्रम स्थल के पास दर्जनों चाट, गुपचुप तथा मिठाई आदि की दुकान लगाई गई थी। शांतिपूर्ण माहौल में सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्ति बाद अगले सुबह माता की प्रतिमा का विसर्जन नम आंखों से कुटरी के पौराणिक तलाब में किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)