समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने तहसीलों में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस माह अक्टूबर, नवम्बर व दिसम्बर 2024 का रोस्टर जारी कर दिया है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 05 अक्टूबर को तहसील कुण्डा, 19 अक्टूबर को पट्टी, 02 नवम्बर को लालगंज, 16 नवम्बर को रानीगंज, 07 दिसम्बर को सदर व 21 दिसम्बर 2024 को कुण्डा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) की अध्यक्षता में दिनांक दिनांक 05 अक्टूबर को तहसील लालगंज, 19 अक्टूबर को रानीगंज, 02 नवम्बर को पट्टी, 16 नवम्बर को सदर, 07 दिसम्बर को कुण्डा व 21 दिसम्बर 2024 लालगंज मेंं सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। इसी प्रकार मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 05 अक्टूबर को तहसील सदर, 19 अक्टूबर को कुण्डा, 02 नवम्बर को रानीगंज, 16 नवम्बर को पट्टी, 07 दिसम्बर को लालगंज व 21 दिसम्बर 2024 को सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



