दैनिक समाज जागरण
राजू भारती
संवाददाता (मीरजापुर): मीरजापुर के थाना कोतवाली कटरा संगमोहाल मुस्द्दी धर्मशाला के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाश द्वारा एक स्कूटी सवार महिला का चैन छिनने का प्रयास किया गया था सोमवार को जिसमें उक्त महिला स्कूटी से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना का पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने गंभीरता से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश कुमार सिंह की टीम लगायी थी। इसी दौरान पुलिस टीम को महिला सुरक्षा व आपरेशन त्रिनेत्र के तहत जनपद में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से बड़ी सफलता हाथ लगी है और 25 हजार का ईनामियां अभियुक्त विकास हेला पुत्र घनश्याम उर्फ प्रकाश हेला निवासी भैसहिया टोला को बसही के पास से वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। बदमाश ने गिरफ्तारी से बचने के लिये पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के पैर में गोली लगी पुलिस मुठभेड़ में घायल विकास हेला को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु मण्डलीय चिकित्सालय मीरजापुर भेजवाया गया उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर एक अदद खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक अदद हीरो एचएफ डिलेक्स चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट भी बरामद किया गया अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया पूर्व में चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



