google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रुद्रा इंटरनेशनल राजगढ़ स्कूल की छात्रा को दिल्ली में मिला “राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा का गोल्ड मेडल*

समाज जागरण*

राजगढ़ मीरजापुर/ विकासखंड राजगढ़ के रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के एक सीबीएसई के इंटर कॉलेज के कक्षा 9 की  छात्रा को हिंदी विकास संस्थान दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान का गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। जिससे विद्यालय के साथ-साथ छात्रा ने पूरे ब्लॉक एवं जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है।


         हिंदी विकास संस्थान दिल्ली के द्वारा राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान के लिए पूरे भारत में हिंदी की ओलंपियाड परीक्षा सितम्बर 2025 में कराई गई थी। जिसमें राजगढ़ थाना क्षेत्र के दरबान गांव  के रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल (सीबीएसई पैटर्न) ने  शान्वी सिंह कक्षा 9 की छात्रा हैं। जिनके पिता आशुतोष सिंह मैकेनिकल इंजीनियर एवं माता नमीता सिंह गृहड़ी है।

जिनकी पुत्री शान्वी ने रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ में सितंबर माह में राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में प्रतिभा किया था। परीक्षा पास करने पर पूरे देश में स्थान मिलने पर उनको 29 जनवरी 2026 को दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली में डॉ विनोद नारायण इंदुरकर अध्यक्ष, सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति मंत्रालय दिल्ली, पूरन चंद्र टंडन निदेशक, भारतीय अनुवाद परिषद दिल्ली, डॉक्टर पाटिल प्रांजल लेहसिंह (आईएएस) अतिरिक्त शिक्षा निदेशक, दिल्ली सरकार, डॉ कैलाश जाधव संयोजक गोवा हिंदी अकैडमी, गोवा, ने गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

जिससे भारत देश में इस बिटिया ने मिर्जापुर जनपद एवं राजगढ़ ब्लाक का मान सम्मान बढ़ाया है। उसे परिवार की ओर से ही नहीं बल्कि समस्त राजगढ़ क्षेत्र ने बधाई दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)