केशव कुमार सिंह
दैनिक समाज जागरण
औरंगाबाद
शुक्रवार को मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्रवण कुमार द्वारा औरंगाबाद जिले का भ्रमण कर मदनपुर प्रखंड में लघु सिंचाई विभाग द्वारा क्रियान्वित योजना उमगा तालाब एवं दशवत खाप आहर जीर्णोद्धार कार्य तथा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्रियान्वित ननौखर तालाब, उत्तरी उमगा का स्थलीय निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशानिदेश दिए गए।
इस अवसर जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त अभ्येंद्र मोहन सिंह, निदेशक डीआरडीए बालमुकुंद प्रसाद, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, कनीय अभियंता लघु सिंचाई विभाग, डीपीओ विजय सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



