*वाराणसी*। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने थोड़ी राहत तो जरूर दे दी है। लेकिन जेब का बजट बिगाड़ दिया है। तीन दिन में सब्जियों की कीमतें में तेजी से वृद्धि हुई है। टमाटर, परवल, नेनुआ, फूलगोभी आदि के दाम करीब डेढ़ गुना हो गए हैं। वहीं आलू व प्याज की कीमतों में भी थोड़ा इजाफा हुआ है।
बारिश के कारण बाहर से आने वाली सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। स्थानीय सब्जियों का भी करीब-करीब हालत यही हो चली है। शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, धनिया, लौकी आदि ज्यादातर सब्जियां बाहर से आ रही हैं। कारोबारियों की मानें तो बारिश के कारण मंडी में सब्जी की आवक बहुत कम हो गई है।

बरसात में शिमला मिर्च साहिल टमाटर भी लाल हो गया है। यू कह लीजिए सब्जियों के दाम पर महंगाई की बारिश हो गई है। फुटकर मार्केट में हरी सब्जियों के दाम में 5 से 10 रुपए प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी जा रही है। थोक मंडियों में सब्जी का थोडा सा बाजार गर्म हुआ है। लालपुर पांडेयपुर के सब्जी विक्रेता अश्विनी पटेल, बिरजू सोनकर,प्रकाश पटेल, विनोद पटेल, विक्की गुप्ता,गुड्डू ने बताया कि गर्मी उमश के साथ बारिश बढ़ रही है। सब्जियों की डिमांड बढ़ रही है। टमाटर के साथ साथ हरी सब्जियों के दामों में थोड़ी तेजी है। टमाटर सहित हरी सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपया प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है।
*हरी सब्जियों के दाम*
कीमत रु. प्रति किग्रा. और पीस
में…
आलू लाल 18 रुपया किलो। आलू सफेद 15 रुपया किलो।
प्याज 20 रुपया किलो।
सुखा लहसुन 120 रुपया किलो।
टमाटर 50 रुपया किलो।
चौराई, पालक
10 रुपया गड्डी।
हरा मिर्चा 40 रुपया किलो। शिमला मिर्च 160 रुपया किलो।
गाजर 50 रुपया किलो।
बैंगन 50 रुपया किलो।
अदरक 70 रुपया किलो।
धनिया 100 रुपया किलो।
नींबू 5 रुपया पीस।
फूल गोभी 30 रुपया पीस।
पत्ता गोभी 20 रुपया पीस।
भिंडी 50 रुपया किलो।
चुकंदर 50 रुपया किलो। कोहड़ा 30 रुपया किलो। नेनुआ 40 रुपया किलो।
मूली 30 रुपया किलो। खीरा 40 रुपया किलो।
लौकी 40 रुपया प्रति किलो।
कटहल 50 रुपया किलो, परवल 50 रुपया किलो, बोडा 80 रुपया किलो, करेला 80 रुपया,सुरन 90 रुपया प्रति किलो तक बिक रहा है।



