समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।। पिछले दो सितंबर को ट्रेन की चपेट में आने से सेवापुरी विकास खंड के बनौली गांव में तैनात सफाई कर्मचारी संजय कुमार की मौत हो गई थी।मौत की खबर सुनते हुए ब्लॉक परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।वही सफाई कर्मचारि की मौत पर सेवापुरी विकास खंड परिसर में श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे ब्लाक के कर्मचारी सहित खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने दो मिनट की मौन रखा।बीडीओ राजेश कुमार सिंह ने बताया संजय कुमार अपने कार्य के प्रति समर्पण और पूरी लगन से करते थे हम सभी को उनकी कमी सदैव खलती रहेगी ।

श्रद्धांजलि सभा में एडीओ पंचायत श्याम सुन्दर,शीतला प्रसाद सहित ब्लाक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



