google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साकची प्रखंड कांग्रेस की बैठक में SIR और 7 सितंबर के राजभवन घेराव की रणनीति पर मंथन

दैनिक समाज जागरण 30.08.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर

जमशेदपुर साकची प्रखंड कांग्रेस की बैठक रविवार को जिला आवास कार्यालय, साकची में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, SIR प्रक्रिया, आगामी 7 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राजभवन घेराव एवं रैली की तैयारियों तथा प्रखंड की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला प्रभारी शशि भूषण राय, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह एवं प्रदेश सचिव अखिलेश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन प्रखंड प्रभारी राजेश चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने किया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने SIR प्रक्रिया को लेकर अपने विचार रखे और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके अलावा 7 सितंबर को रांची में होने वाले राजभवन घेराव एवं रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में साकची प्रखंड क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। विनोद यादव, रविंदर मौर्या एवं सुनील प्रसाद ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

जिला महासचिव राकेश साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम को पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ सफल बनाने में जुटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में गठबंधन की सरकार है, ऐसे में पार्टी संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी के चारों मंत्रियों से पार्टी हित में संगठन को मजबूत करने में सहयोग करने का आग्रह किया।

राकेश साहू ने सुझाव दिया कि जिले में जब भी मंत्री आएं, उन्हें कम से कम दो घंटे तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में बैठकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करना चाहिए। इससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंत्री सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होकर वापस चले जाते हैं, लेकिन पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। उन्होंने मंत्रियों के लिए नियमित संगठनात्मक संवाद सत्र आयोजित करने की मांग की।

उन्होंने जिला स्तरीय प्रभारी मंत्री से भी प्रत्येक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने का आग्रह किया, ताकि कार्यकर्ताओं में यह विश्वास मजबूत हो कि सरकार में उनकी भी भागीदारी और सुनवाई है।

बैठक के अंत में राकेश साहू ने कहा कि 7 सितंबर को रांची में होने वाले राजभवन घेराव में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

बैठक में संदीप मिश्रा, गुरदीप सिंह, आबिद, इरशाद, संदीप रावत, चीकू सिंह, संतोष सिंह, कौशल प्रधान, शकील अनवर, फिरोज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)