google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सैलजा मेरी आदर्श थी है और रहेगी :नरेश सेलवाल*

*

हिसार/उकलाना (राजेश सलूजा) : पूर्व विधायक नरेश सेलवाल का निष्कासन निरस्त कर उनके पुनः कांग्रेस वापसी के प्रदेश कांग्रेस के प्रस्ताव को सोनिया गांधी ने हरि झंडी दे दी है।
उन्होंने बताया कि उनकी पिछले दिनों कांग्रेस भवन में बहन सैलजा के साथ मुलाकात हुई थी और बहन ने भी उनके नए सफर को लेकर आशीर्वाद दे दिया है । यह आशीर्वाद उनको तब मिला जब उन्होंने सैलजा के पांव छूए। नरेश सेलवाल ने कहा की कुमारी शैलजा उनके लिए आदर्श थी, आदर्श है और आदर्श ही रहेगी। राजनीति में प्रवेश करवाने का काम कुमारी सैलजा द्वारा किया गया था राजनीतिक कारणों से टिकट कटी थी उस चीज के लिए मैं उनको दोषी नहीं मानता आज भी उनके घर में कुमारी सैलजा की तस्वीर लगी हुई है। चुनाव कार्यकर्ताओं के कहने पर लड़ा था उन्होंने किसी पार्टी को आज तक ज्वाइन नहीं किया।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री पर बोलते हुए कहा कि वे मरे हुए पर भी राजनीति नहीं करते। पार्टी के उच्चपदाधिकारी की पत्नी की मृत्यु हुई तो उसके शोक जताने के लिए गए और खबर छपवाई जबकि उकलाना में इतना बडा दर्दनाक हादसा हुआ तो उसके लिए संवेदना तक व्यक्त नहीं की। यह इनकी सोच को दिखलाता है कि आम लोगों के प्रति इनका कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर उनके साथ पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन मनपाल सिंह, सागरमल ,करण सिंह भाकर सहित अनेक लोग मौजूद थे।

पेश है LiLiUM Multi Vitamin Moisturizer SPF 50 — आपकी त्वचा को पोषण और नमी देने के साथ उसकी देखभाल का खास साथी।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)