राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़। प्रखंड में पुनः इन दिनों बालू तस्करी का कार्य जोरो पर है।सूरज ढलते ही बालू माफिया राज चालू हो जाता है।रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बालू तस्करी रात भर देखने को मिलता।बालू माफिया द्वारा अंधेरा होते ही एनएच 522 से कुछ दूरी पर बालू डंप करने का शिलशिला शुरू कर दिया जाता है।6 पहिया वाहन से रात भर विष्णुगढ़ से हजारीबाग एनएच 522 मार्ग से रात भर बालू तस्करी का खेल चलता रहता है।कुछ दिन तक तस्करी कर बंद जिसे पुनः तस्करों के द्वारा खेल शुरू कर दिया गया।तस्करों द्वारा के द्वारा खुलेआम बालू तस्करी जारी है जिससे सरकारी नियमों को धज्जियां उड़ा कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



