समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ ” शिक्षक दुनिया के सबसे बेहतर आर्किटेचर होते है।” ये बाते पटना जिले के पालीगंज में बिहार पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गुरुवार को पालीगंज थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने कही।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के लालगंज सेहरा गांव स्थित बिहार पब्लिक स्कूल का 24 वां वार्षिकोत्सव अत्यंत उत्साह और सांस्कृतिक भव्यता के साथ विद्यालय परिसर में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पालीगंज बीडीओ सुशील कुमार, पूर्व मुखिया चन्द्रसेन कुमार वर्मा, माले नेता अनवर हुसैन व विद्यालय के निदेशक ब्रजेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वही कार्यक्रम के दौरान एकता में शक्ति, विविधता में सुंदरता” विषय को विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
जिसने इस दिन को विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों के लिए यादगार बना दिया। यह बिहार पब्लिक स्कूल में एकता की शक्ति और विविधता की सुंदरता का उत्सव रहा। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत की समृद्ध परंपरा और समकालीन चेतना का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया गया। लोक संस्कृति पर आधारित झिझिया नृत्य, नारी सशक्तिकरण को दर्शाता नारी शक्ति नृत्य दर्शकों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रेट्रो नृत्य ने दर्शकों को आनंदित कर दिया। वहीं ऑपरेशन सिंदूर एवं भक्ति भाव से परिपूर्ण “राम आएंगे” जैसी प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने मंच पर आत्मविश्वास, समन्वय और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जो विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली को दर्शाता है।
अभिभावकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया तथा विद्यार्थियों में संस्कारों और प्रतिभा के विकास हेतु विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। जबकि अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था, सार्थक विषयवस्तु और प्रभावशाली प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने बिहार पब्लिक स्कूल द्वारा विद्यार्थियों में एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
मौके पर पत्रकार वेद प्रकाश, विद्यालय की प्राचार्या रिणा सिन्हा, दीपक कुमार, रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष अविभावक के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे।



