google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पटाखों पर जताई चिंता, नए वेरिएंट को बताया पर्यावरण और जानवरों के लिए खतरनाक

समाज जागरण संवाददाता, दिल्ली।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पटाखों और दिवाली के अवसर पर प्रदूषण को लेकर अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि “जब सरकार ने न्यायालय के साथ मिलकर अनुमति दी थी, तो हमने उसका स्वागत किया था। लेकिन अब हमें 2-3 नए वेरिएंट की चिंता है, जो पर्यावरण और जानवरों पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं।”

संदीप दीक्षित ने बताया कि जब उन्होंने कुछ पटाखा विक्रेताओं से बात की, तो उन्हें कहा गया कि “इस बार कोई विशेष अंतर नहीं है और यह कोई व्यावहारिक समाधान नहीं है।” उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार यह समस्या पंजाब में पराली जलाने की वजह से हुई थी, लेकिन इस बार बाढ़ के कारण प्रदूषण भी बहुत कम था।

नेता ने इस अवसर पर सरकार और जनता से पर्यावरण और जानवरों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की अपील की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)