नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा दीवाली के अवसर पर भेजे गए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने नेतन्याहू के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ भी दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय संबंध समय के साथ मजबूत होते जा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद भविष्य में और अधिक गहरा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में लिखा कि “आपके दीवाली और जन्मदिन के संदेश के लिए धन्यवाद। मैं आपके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ।”
इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच दोस्ताना और पारस्परिक सम्मान पर आधारित संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कई पहलों पर चर्चा हुई है।
प्रधानमंत्रीमोदी #नरेंद्रमोदी #बेंजामिननेतन्याहू #इजरायल #दीवाली2025 #जन्मदिनकीशुभकामनाएँ #भारतइजरायलसंबंध
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



