google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संकट मोचन झा बने देव दीपावली महापर्व के अध्यक्ष

रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता होगी मुख्य आकर्षण

अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

ओबरा/ सोनभद्र। सामाजिक प्रगति परिषद की आवश्यक बैठक में इस वर्ष के देव दीपावली महापर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से संकट मोचन झा को अध्यक्ष, आशुतोष यादव को कार्यवाहक अध्यक्ष एवं अक्षय पांडे को संयोजक नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। महापर्व आगामी 5 नवंबर को मां रेणुका नदी छठ घाट, सेक्टर 3 पर आयोजित होगा। इस अवसर पर भोजपुरी के लोकप्रिय लोकगायक गोलू राजा, आर्यन बाबू और गायिका अनुपम यादव अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। घाट पर 51,000 दीपों की जगमगाहट के बीच काशी के विद्वानों द्वारा भव्य महाआरती संपन्न होगी।
इस बार रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता को मुख्य आकर्षण के तौर पर रखा गया है। साथ ही सम्मान समारोह, प्रसाद वितरण और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए दर्जनों स्वयंसेवक तैनात किए जाएंगे, जिससे यह महापर्व सामाजिक और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम बनेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)