संत रविदास जी की सोच और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा:शिवनारायण
उमरिया। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का आज गुरुवार को जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध सागरेश्वर मंदिर में समापन एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान बांधवगढ़ क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह, वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
समरसता संकल्प एवं कलश वंदन यात्रा के समापन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक शिवनारायण सिंह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा देशभर में चलाये जा रहे समरसता संकल्प अभियान सामाजिक एकता और समरसता का व्यापक संदेश दे रहा है। संत रविदास जी के विचारों और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा संगठन द्वारा यात्राएं और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दो सप्ताह से यह कलश वंदन यात्रा जिले के गांव-गांव के भ्रमण पर रही हैं जहां संत रविदास की सामाजिक समरसता वाली सोच और उनकी वाणी को आम लोगों तक पहुंचाने का काम किया गया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संत रविदास की 650वीं जयंती को लेकर कलश यात्रा और अन्य कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा यानी 29 जुलाई के दिन से प्रारंभ किया गया है और यह कार्यक्रम लगातार 30 जनवरी 2027 तक चलता रहेगा। इस दौरान संत रविदास के सामाजिक समरसता के क्षेत्र में किए गए कार्य उनके विचार और उनकी वाणी को जन-जन तक पहुंचाने की सोच प्रधानमंत्री की रही है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से यह अभियान चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि कभी भी विपक्षी दलों ने संत रविदास जी को लेकर इस तरह का कोई अभियान नहीं चलाया। विपक्षी दल संत रविदास और अन्य महापुरुषों का सम्मान करना तो दूर हमेशा उनका अपमान करती रहे है।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, महामंत्री राधेलाल कोल, शैलेंद्र सिंह, दिनेश पांडे, एससी मोर्चा अध्यक्ष दिलीप प्रजापति, विष्णु भारती, रामाधार चौधर,नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र सोनी, शिवकुमार साहू, राजेश यादव, विनोद सिंह, कपूरिया बाई, पार्षद सविता सोंधिया, मनीष सिंह,सुजीत सिंह भदोरिया, राकेश बारदुवंशी दीपक गुप्ता अमन बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



