google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सपा जिला पार्टी कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मनाई गई जयंती*



ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
सगोष्ठी को संबोधित करते हुए सांसद श्री छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक ऐसे नेता थे जो देश को आजाद करने में अहम योगदान था।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओड़ीसा कटक में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस था और माता का नाम प्रभावती था। वे छात्र जीवन से ही देशभक्ति में लिन थे और अपने जीवन काल में देश के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान जिला उपाध्यक्ष त्रिपुरारी गौड़ नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह प्रमोद यादव राधेश्याम राजनाथ यादव सुशील राय मनीष त्रिपाठी गोविंद वर्मा पवन कुमार विष्णु कुशवाहा विनीत सरोज गुलाम यासीन जितेंद्र कुमार शौर्य त्रिपाठी गोपीनाथ गुप्ता के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)