google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरकार को जनता के हित में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग



अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन जी की धर्म नगरी है और महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी थी- बजरंग गर्ग

हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा) :- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की एक बैठक अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 10 नवंबर को 41 वां विशाल वार्षिक मेला लगेगा। मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। मेले में देश के कौने-कौने से लाखों लोग परिवार सहित भाग लेंगे।  मेले में प्रातः 8:00 बजे 501 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 9:00 बजे छप्पन भोग, सवामणि व पूजा-पाठ होगा। दोपहर 12:00 बजे महासम्मेलन व भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम महाराजा अग्रसेन जी की धर्म नगरी है और महाराजा अग्रसेन जी की राजधानी थी। अग्रोहा धाम के साथ देशवासियों की आस्था जुडी हुई है। 10 नवंबर मेले में महामंडलेश्वर कुमार स्वामी जी, एक्सल ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर सुभाष चंद्रा, भजन सम्राट कन्हैया मित्तल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र गोयल, अन्य मंत्री, प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी भारी संख्या में भाग लेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि समाज के सहयोग से अग्रोहा में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं। समाज के सहयोग से अग्रोहा धाम, मेडिकल कॉलेज आदि अनेकों संस्थाएं चल रही है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल बनाने की मंजूरी देनी चाहिए ताकि गरीब व जरूरतमंद मरीज अग्रोहा में कैंसर का अपना इलाज करवा सके। गरीब व्यक्ति इस महंगाई में प्राइवेट हॉस्पिटल में अपना ईलाज आसानी से नहीं कर सकता। अग्रोहा में कैंसर हॉस्पिटल बनने से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेशनल हाईवे पर बना हुआ है और आजकल हर रोज एक्सीडेंट होते रहते हैं। अग्रोहा में ट्रामा सेंटर ना होने से मौके पर मरीज का इलाज ना होने से काफी मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ती है। सरकार को जनता के हित में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर बनाना चाहिए और अग्रोहा को उपतहसील का दर्जा देना चाहिए। अग्रोहा में देश के कौने-कौने से लोग अग्रोहा धाम में दर्शन करने के लिए आते हैं। केंद्र सरकार को अग्रोहा धर्मनगरी को पर्यटन स्थल बनना चाहिए। सरकार अगर अग्रोहा के विकास के लिए विशेष पैकेज देती है तो अग्रोहा में अग्रोहा धाम से जुड़े हुए हजारों उद्योगपति से पूंजी निवेश करने के लिए तैयार है।इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी प्रधान रामपाल मित्तल, संरक्षक ईश्वर लोहिया व बजरंग जैन, रामकेश बंसल, मुनीष गुप्ता, साधुराम, अग्रोहा धाम वैश्य समाज के युवा संयोजक आनंद अग्रवाल, साहिल जैन, संजीव गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, अनिल गर्ग, संजय गोयल, वरुण सिंगला, लक्ष्य गर्ग, अमित गोयल, राकेश कंसल, आशीष सिंगला, रामबाबू, मुकेश सिंगला आदि प्रतिनिधि मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)