दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 26 अक्तूबर 2024 नबीनगर प्रखंड के कुशा गांव से गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी बादल कुमार पिता विवेक सिंह के रूप में किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुशा गांव में एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। तत्काल पुलिस टीम गठित कर कुशा गांव छापेमारी की गई जहां मौके से बादल कुमार को एक 315 बोर के एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।वही थाने मे आवश्यक पूछ ताछ के बाद गिरफ्तार किए गए युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।यह कारवाई एस आई राजू कुमार के द्वारा किया गया
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



