अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता, आदित्यपुर
जमशेदपुर (झारखंड) 27 अप्रैल 2023:– जुगसलाई में स्कूल बस की टक्कर से बेल्डीह चर्च स्कूल के 8वी के छात्र की मौत।
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मारी और तेज़ी से भाग निकला।पुलिस फिल्हाल बस का पता लगा रही है।जमशेदपुर के जुगसलाई थाना से कुछ दूर टाटा स्टील के मेन गेट के पास एक स्कूली बस की चपेट में आने से बेल्डीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत हो गई. बताया जाता है कि जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड निवासी विकास प्रसाद अपने बेटे ललित प्रसाद (14 साल) को स्कूल छोड़ने के लिए स्कूटी से जा रहे थे. इसी बीच जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले टाटा स्टील मैन गेट के पास स्कूली बस ने उनको जोरदार टक्कर मारी जिससे पिता पुत्र दोनों गिर गए. इस घटना में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. बेटे को तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया.यह घटना सुबह 6:00 बजे की है. टक्कर मारने के बाद स्कूली बस वहां से तेजी से भाग निकला. बताया जाता है कि बस को काफी तेजी और लापरवाही से चलाई गई थी जिससे बच्चे की मौत हुई. इस घटना में पिता भी घायल हुए हैं. घटना के बाद परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है.
जिस बच्चे को मां ने अभी स्कूल जाने की तैयारी करा कर स्कूल भेजा था उसकी कुछ देर बाद ही मौत की खबर आई जिसके बाद से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. मेहता के छात्र बेल्डीह चर्च स्कूल के आठवीं क्लास का छात्र बताया जा रहा है.

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



