समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरी
डाला/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के हाईवे मार्ग स्थित डाला चढ़ाई पर उस समय लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया, जब रेणुकूट की तरफ से आ रही एक ट्रेलर हाईवा वाहन आगे जा रही एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं पास में हाईवे किनारे खड़ी स्कूली बच्चों से भरी एक बस में टक्कर होने से बाल-बाल बच गया, गनीमत रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। हादसे के बाद एक ट्रेलर वाहन हाईवे मार्ग पर पलट गईं। जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, हालांकि देर से पहुंची डाला पुलिस ने यातायात को बहाल कराया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी- शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित डाला चढ़ाई के पास डिवाइडर कटींग पर एक ट्रेलर वाहन जा रहा था तभी दूसरी ट्रेलर वाहन पीछे से टक्कर मार दी। दोनों ट्रेलर की भिड़ंत में एक ट्रेलर डिवाइडर पार कर दूसरे लेन पर पलट गई और वही दूसरी ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में वाराणसी- शक्तिनगर राज्य मार्ग करीब आधे घंटे के लिए जाम हो गया। करीब आधे घंटे से हाईवे मार्ग पर जाम लगा रहा। जिसे देख मौके पर पहुंचे स्थानीय युवाओं ने मार्ग को डायवर्सन कर जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया। वहीं देर से पहुंची डाला पुलिस भी जाम को बहाल करने में जुटी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डाला चढ़ाई स्थित हाईवे कटिंग के पास सड़क किनारे स्कूली बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए खड़ी बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन आगे जा रहे ट्रेलर वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जो हादसे का कारण बनी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



