रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण संझौली रोहतास
विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता को लेकर श्रृंखला बनाकर शपथ लिया। बीडीओ प्रभा कुमारी के निर्देशन में शनिवार को संझौली प्रखंड के उच्चत्तर माध्यमिक बिद्यालय छुलकार में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। बिद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को सफाई के महत्व के बारे में बताया। सभी शिक्षक व छात्रों ने स्वच्छता की शपथ ली। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजू ने विद्यालय के बच्चों को विद्यालय परिसर को कैसे स्वच्छ बनाना व रखना है इसकी जानकारी दी। वहीं, बच्चों को अपने-अपने घरों को साफ-सुथरा रखने व आसपास के घरों को भी स्वच्छ रखने व स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित करने की बातें कही गई। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता के लिए शपथ ली, और स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की आवाज बुलंद की। साथ ही बच्चों ने स्वच्छता के प्रति लोगो को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर बिद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व स्कूली छात्रा आदि थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



