*संदीप गर्ग /ग्रेटर नोएडा :* ग्रेटर नोएडा के सेक्टर -37 में हॉकी ग्राउंड का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को इस हॉकी ग्राउंड का शिलान्यास/भूमिपूजन किया। हॉकी ग्राउंड का निर्माण दो चरणों में होगा। करीब 10.30 करोड़ रुपए की लागत से पहले चरण में ग्राउंड का निर्माण होगा। दूसरे चरण में पवेलियन और दर्शक दीर्घा बनाया जाएगा।

हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए जेवर विधायक की तरफ से प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर निविदा प्रक्रिया को पूरा कर अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से निर्माण कराया जा रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति स्थानीय युवाओं में उत्साह भरने के लिए यह ग्राउंड मील का पत्थर साबित होगा।
हॉकी ग्राउंड बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के फैसले की विधायक ने सराहना की है। शिलान्यास कार्यक्रम सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस दौरान प्राधिकरण की तरफ से वर्क सर्किल- 5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारीगण और सेक्टर-37 व आसपास के निवासी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



