समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर/
विकासखंड राजगढ़ के ददरा स्थित ढाबा के सभागार में रविवार को दोपहर में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं को कृषि आधारित उद्योग के आधार पर आय अर्जित करने के लिए जय किसान इंस्टिट्यूट आफ रूरल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी गुड़गांव हरियाणा के द्वारा जानकारी दी गई। ट्रेनर के रूप में डॉ बी .आर. अंबेडकर ग्राम विकास समिति एनजीओ के अध्यक्ष राजा राम राव व सचिव बिंदु देवी और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बृजेश कुमार भारती ने बताया कि ग्रामीण आजीविका उत्थान मिशन के तहत ग्रामीण स्वयं सहायता समूह से कृषि आधारित उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। प्रशिक्षकों ने बताया कि कार्यशाला के जरिए कृषि उपज की सामग्री में तिलहन और दलहन के साथ सब्जी उत्पादन को गांव से खरीद कर मंहगे दर पर शहर में सीधे विक्रय कर मुनाफा कमाया जा सकता है। इजराइल और भारत के समझौते कोआधार मानकर देश की महिलाओं को सशक्त बनाना है। जय किसान इंस्टिट्यूट संस्था में जुड़ने वाली महिलाओं द्वारा तीन सौ से खाता खोलकर उसमें एक हजार जमा करने पर पच्चीस हजार रुपए का क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और रोजगार के नए अवसर भी महिलाओं को मिलने लगेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



