वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज शहर में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना रूईधासा के निकट रेलवे पुल के पास कि है। मृतकों की पहचान बसंतपुर फरसा डांगी, चकला घाट, किशनगंज निवासी गोविंद कुमार यादव (23) और किरण कुमार यादव (21) के रूप में हुई है।
दोनों एक ही गांव के निवासी थे और जयपुर मजदूरी करने जा रहे थे। वहां दोनों प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में काम करते थे। वे गलती से गरीब नवाज एक्सप्रेस की बजाय किसी अन्य ट्रेन में चढ़ गए थे। अपनी भूल का पता चलने पर उन्होंने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया, जिससे वे असंतुलित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। एक का पैर कटने और दूसरे की शरीर कटने से मौके पर मौत हो गई।
जल्दबाजी के कारण हादसा का हुए शिकार।
सूचना मिलने पर किशनगंज रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की खबर गांव में फैलते ही मृतकों के परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता चंदन यादव ने बताया कि मेरा बेटा और उसका एक साथी सुबह 5.30 बजे दोनों को गरीब नवाज ट्रेन में चढ़ा दिया था। वहां से निकलने के बाद जब मैंने दोनों को कॉल किया तो दोनों ने फोन नहीं उठाया फिर पता चला कि ट्रेन से गिरकर दोनों की मौत हो गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



