यह सम्मान औऱ पुरस्कार श्री कुमार की असाधारण प्रशासनिक दक्षता और लोकसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक
नई दिल्ली, संजय सागर सिंह — झारखंड के शहरी विकास विभाग में अपने अनुकरणीय सेवा और उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री सुनील कुमार, आईएएस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया।
श्रीकुमार को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सतत शहरी विकास की प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। उन्होंने राज्य के अनेक शहरी केंद्रों में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं के स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी नवाचारी नीतियाँ और अथक परिश्रम ने न केवल झारखंड बल्कि देशभर में उन्हें प्रशंसा दिलाई है।
यह सम्मान औऱ पुरस्कार श्री कुमार की असाधारण प्रशासनिक दक्षता और लोकसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है।
राज्यभर में अधिकारियों, नागरिकों औऱ समस्त परिवारिजनों ने इस सम्मान को गर्व का क्षण बताया है और इसे सुशासन का एक प्रेरणादायक उदाहरण करार दिया है। श्रीकुमार की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि यह झारखंड की प्रशासनिक उत्कृष्टता का भी प्रतीक बन गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



