दैनिक समाज जागरण
दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय हाल में रविवार को मेजर ध्यानचंद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन कमलेश मोहन ने किया. इस कार्यक्रम में लोक भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लखनराम जंगली को मुख्य अतिथि रेनुकूट चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल सिंह व श्रवण सिंह गोंड़ के द्वारा सम्मानित किया गया.विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह यादव ने सम्मान समारोह व काव्य गोष्ठी में उपस्थित लोगों को साहित्य जीवन पर प्रकाश डाली. कार्यक्रम के संयोजक शिवशंकर प्रसाद रहे. इस अवसर पर अमरनाथ जायसवाल, गणेश जौहरी, अमन जायसवाल, यथार्त विष्णु, विकास जौहरी, संदीप तिवारी, प्रवीण जायसवाल उपस्थित रहे.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



