google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर रविवार की भो र में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. जहरीले पदार्थ के सेवन से अचेत महिला को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीता 27 वर्ष पत्नी छोटेलाल रविवार को तड़के भोर में ही आपसी पति- पत्नी के विवाद में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अचेत हो गई. परिजनों ने गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी दुद्धी लाया.जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)