google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सेवानिवृत्ति बाद ससम्मान विदा की गई मध्य विद्यालय वारिसलीगंज की वरीय शिक्षिका 

-कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के अष्टम पास बच्चों को भी आशीर्वचन के साथ दी गई विदाई

वारिसलीगंज (नवादा) (अभय कुमार रंजन):-एक निर्धारित समय अबधि बाद सरकारी सेवा से हर अधिकारी व कर्मचारी को सेवा निवृत्त होना होता है। अपने कार्यकाल में जो कर्मी अपने कर्तव्यो का सम्यक पालन करते हैं। उन्हें सेवा निवृति बाद भी लोग याद रखते हैं, उक्त बातें गुरुवार को स्वामी सहजानंद मध्य विद्यालय स्टेशन रोड, वारिसलीगंज के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामनंदन प्रसाद ने कहा। मौका था विद्यालय की वरीय शिक्षिका सह स्थानीय जवाहर पार्क मुहल्ला निवासी नूतन कुमारी की सेवानिवृत्ति बाद आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम की। कार्यक्रम का संचालन सेवा निबृत शिक्षक राम स्वारथ प्रसाद सिंह ने किया। इस दौरान शिक्षिका के सहकर्मियो ने उनके कार्यकाल एवं बच्चों को तालीम करने की शैली की प्रशंसा की गई। इस क्रम में सहकर्मियों ने अपने स्तर से बुके, माला तथा गिफ्ट भेंट कर उनके सेवा अबधि का शब्दचित्र प्रस्तुत किया। जबकि प्रधानाध्यापक श्री प्रसाद ने विद्यालय की ओर से अंग बस्त्र देकर माला पहना उत्तम स्वास्थ्य की कामना किया। विद्यालय को छात्र छात्राओं ने अपने प्रिय शिक्षक के बिछुड़ने के समय काफी भावुक नज़र आई। सभी बच्चें विदा होने वाले शिक्षक को कुछ न कुछ भेंट स्वरूप प्रदान किया। 
मौके पर विद्यालय के सेवा निबृत प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक सचिदानंद प्रसाद, महिला कॉलेज के प्राध्यापक डॉ रविन्द्र कुमार रवि, प्राथमिक विद्यालय, नेवाजगढ़ के प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार शर्मा, शिक्षिका रिंकू कुमारी, मानवी कुमारी, नीलम कुमारी, शोभा कुमारी, शबनम कुमारी, विमला कुमारी, विनोद कुमार शर्मा समेत अन्य शिक्षक एवं बच्चे उपस्थिति थे।
 सेवा निवृत्त हुई शिक्षिका नूतन ने भावुक रुंधे गले से कहा कि मैंने अपने सेवा काल के महत्वपूर्ण 14 बर्षो का समय यहां के बच्चों, सहकर्मियों एवं साथियों के बीच हँसते हुए व्यतीत किया। उन्होंने सबो के प्रति आभार प्रकट करते हुए। छात्र छात्राओं को अपने आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। साथ ही आज ही स्कूल से विदाई लेने वाले अष्ठम पास सैकड़ो बच्चों के उज्ववल भविष्य की कामना किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)