google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गरीबों ,जरूरतमंदों की सेवा भगवान की सेवा के समान

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। गरीबों ,असहायों ,जरूरतमंदों की सेवा भगवान की सेवा के समान होती है।हर लोगों को उनकी सेवा कर पुण्य का भागी बनना चाहिये।


उक्त बातें हरहुआ विकास खण्ड के बेलवरिया ग्राम पंचायत में जनकल्याण समिति द्वारा पानी टँकी के पास आयोजित कम्बल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रविन्द्र यादव प्रधान मुर्दहा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
जनकल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल
ने कहा कि भीषण ठंड व गलन में गरीबों का सहारा बनना समय की जरूरत है। जो भी गरीबों को कम्बल मिला उनका चेहरा खिल उठा।


महामन्त्री यादवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि गरीबों के ही अंदर भगवान वास करते हैं हर सक्षम व्यक्ति उनकी सेवा करे।
कम्बल वितरण समारोह में
आस -पास गांवों के गरीबों ,असहायों व जरूरतमन्दों में सैकड़ों कम्बल वितरित किया गया।
कम्बल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकुमार यादव जिलासचिव सपा, राजेश पटेल वरिष्ठ नेता अपना दल,रामधनी पटेल,परितोष कुमार यादव, अध्यक्ष मनोज कुमार पटेल, श्रीमती बन्दना देवी, कोषाध्यक्ष प्रेमशीला, श्रीमती रुचि यादव, दीवाकर त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)