*आयर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगो का हुआ जांच, दी गई दवाइंया।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। आज रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी एवं नेशनल हॉस्पिटल मीरापुर बसही के तत्वाधान में आयर बाजार के आंगनवाड़ी केंद्र के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में हड्डी, हृदय, मुख्य एवं दंत रोग, बाल रोग परामर्श, ब्लड प्रेशर, शुगर और खून की जांच कर निःशुल्क दवाएं दी गयी।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि जरूरत मन्दों ,गरीबों असहायों की सेवा भगवान की सेवा के समान होती है।समय -समय पर इस तरह के आयोजन से जनहित की सेवा करने का पुण्य मिलता है।
स्वास्थ्य शिविर मे मरीजों की निःशुल्क जांच करके दवा दिया गया।साथ ही साथ ठंडा पानी,बिस्किट व फल वितरित किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से जिला प्रमुख गौरव सिंह, विनय पांडेय, प्रांत सह मंत्री नमन श्रीवास्तव, डॉ प्रशांत कुमार, विभाग संयोजक आनंद मौर्या, जिला संयोजक राजमंगल सिंह, रामप्रकाश वीरू, हर्ष सिंह, प्रिंस कुमार, शिवम, अश्विनी आदि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



