अनूपपुर (ब्यूरो) कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व के चलते कई कांग्रेस जन लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस से पलायन करना प्रारंभ कर दिए हैं एवं भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
अनूपपुर एवं शहडोल जिले के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता की अगुवाई में एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सत्येंद्रू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम महाजन,जिलाध्यक्ष रामदासपुरी,पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अनिल कुमार गुप्ता,जिला प्रभारी मिथिलेश मिश्रा,नगर पालिका पसान अध्यक्ष रामअवध सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर की गरिमामय उपस्थिति में अनूपपुर जिला कांग्रेस के महामंत्री सिद्धार्थ सिंह (राजा भैया),पार्षद कविता राठोर,पार्षद सविता राठौर,गणेश नापित पूर्व पार्षद,पोषण राठौर पूर्व पार्षद,प्रीतम राठौर पूर्व अध्यक्ष लैम्पस सोसाइटी जैतहरी,कृष्ण संत द्विवेदी (लाला), रामकुमार राठौर सेवानिवृत कर्मचारी,नत्थू राठौर,लाल प्रताप सिंह राठौर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
कांग्रेस नेताओं के भाजपा सदस्यता ग्रहण करने पर नगर परिषद अध्यक्ष जैतहरी उमंग अनिल गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि नरेश नापित,भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सिंह मरावी,आनंद अग्रवाल,वेद प्रकाश द्विवेदी,प्रेमानंद द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रभा मिश्रा,नगर परिषद उपाध्यक्ष रवि राठौर ने नवागत भाजपा सदस्यों का अभिनंदन करते हुए बधाई दी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



