शाहनवाज सैफी अन्नदाता किसान यूनियन के बिजनौर जिला महासचिव के पद पर मनोनीत हुए

दैनिक समाज जागरण

ब्यूरो शमीम सिद्दीकी

जनपद बिजनौर

नजीबाबाद अन्नदाता किसान यूनियन की एक आवश्यक बैठक का आयोजन शहजाद सैफी के निवास स्थान पर हुआ जहां यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी ने शाहनवाज आलम सैफी को अन्नदाता किसान यूनियन का बिजनौर जिला महासचिव के पद पर मनोनीत करने की घोषणा की सभा में शाहनवाज सैफी को मनोनियन पत्र सोपां अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी मुख्य अतिथि के रूप में अपनी टीम के साथ नजीबाबाद पधारे जहां फूल मालाओं के साथ उनका और पूरी टीम का भव्य स्वागत किया गया। शाहनवाज आलम तथा उनके भाइयों अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के नगर अध्यक्ष नौशाद सैफी, रियासत सैफी और शहजाद सैफी के परिचितों की काफी संख्या
प्रोग्राम में मौजूद थी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी ने संगठन का मनोनयन पत्र देकर शाहनवाज आलम सैफी से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि वो जिले में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए किसानों के हक की लडाई लडने के साथ ही किसानों की हर छोटी बड़ी समस्याओं का सम्बंधित अधिकारियों से निस्सरण कराने का काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष आलमगीर उस्मानी ने कहा कि अन्नदाता किसान यूनियन देश में किसानों का एक ऐसा संगठन है जो किसानों से किसी प्रकार की उगाही या चंदा नही लेता है। ये संगठन किसानों के हितों के लिए बना है और किसानों
के हितो की लडाई लडता चला आ रहा है।
इस अवसर पर अन्नदाता किसान यूनियन के जिला सचिव शहजाघ्द सैफी, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बिजनौर जिला अध्यक्ष हाशिम अहमद, जिला महासचिव अशरफअली, नगर अध्यक्ष नजीबाबाद नौशाद सैफी, पत्रकार मरगूब नासिर पत्रकार सुहेल राजू पत्रकार अल्ताफ रजा पत्रकार शमीम सिद्दीकी द्रोणा इंटरनेशनल एकेडमी के डायरेक्टर वसीम अहमद बख्श, व्यापारी नेता मुकीम कुरैशी, आफाक अहमद, सय्यद दानिश अली आदि के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)