google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शक्तिनगर पुलिस द्वारा 01 किलो 571 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण/ अकबर अली

शक्तिनगर/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों व अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 01 किलो 571 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 14:20 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा *शिवम गुप्ता उर्फ पुष्पा पुत्र शिवचरण गुप्ता, निवासी ग्राम कोहरौल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष को के.एन.वाई. शिव मंदिर के पास, डफाली बस्ती, जामशीला, थाना क्षेत्र शक्तिनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलोग्राम 571 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)