google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जनहित के मुद्दों को लेकर शम्भू यादव ने उठाई आवाज, कार्रवाई की मांग

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
4 अप्रैल।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव शम्भू यादव ने जिले में बढ़ रही अवैध गतिविधियों को लेकर जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने बताया कि किशनगंज नगर में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां न तो नियमित डॉक्टर मौजूद रहते हैं और न ही प्रशिक्षित नर्स या योग्य कंपाउंडर उपलब्ध हैं। इन केंद्रों पर मरीजों से अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे आमजन, विशेषकर गरीब वर्ग, प्रभावित हो रहा है।


उन्होंने अवैध पैथोलॉजी लैब्स के संचालन पर भी चिंता जताते हुए कहा कि बिना मानकों के जांच की जा रही है तथा कुछ मामलों में मरीजों को कमीशन के आधार पर भेजे जाने की बात सामने आ रही है। अल्ट्रासाउंड जांच की बढ़ती फीस पर भी नियंत्रण की आवश्यकता बताई गई है।


इसके अलावा, शहर में अवैध लॉटरी के बढ़ते प्रभाव को सामाजिक रूप से चिंताजनक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रभावित हो रहा है और पारिवारिक विवाद बढ़ रहे हैं।


वहीं, ओवरलोड एवं तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही को भी गंभीर समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे आमजन, विशेषकर स्कूल एवं कोचिंग जाने वाले छात्रों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है।


शम्भू यादव ने कहा कि इन मुद्दों की जानकारी पूर्व में भी संबंधित थाने को दी जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


उन्होंने प्रशासन से जनहित में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर इन समस्याओं पर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे जिला मुख्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)