समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
जंसा थाना क्षेत्र के स्थानीय सब्जी मंडी के पास शनिवार दोपहर में एक 25 वर्षीय युवक की अचानक सड़क पर गिरकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक काफी देर से बेचैनी की स्थिति में सड़क के इधर-उधर भटक रहा था। इसी दौरान वह अचानक गिर पड़ा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जंसा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हरसोस गांव निवासी अनिल पटेल (25 वर्ष), पुत्र नंदलाल पटेल के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि यह अचानक तबीयत बिगड़ने या किसी गंभीर बीमारी की वजह से हुआ हो सकता है। हालांकि असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बुरी तरह दुखी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



