google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शनिवार से लापता 26 वर्षीय युवक का नहीं मिल पाया अभी तक कोई सुराग*

*

*दैनिक समाज जागरण बौंसी/बांका।*

बौंसी/बांका। सात दिनों से लापता युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया हैं। बतातें चले कि बौसी थाना के बरमनियां गांव से 26 वर्षीय युवक विक्की साह शनिवार से ही अपने लापता बताया जा रहा है।बरमनियां गांव निवासी प्रमोद साह के पुत्र की दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण अपने घर से 7 दिन से लापता है। परिवार के सदस्यों के द्वारा बताया गया कि गायब युवक का इलाज झारखंड रांची से चल रहा था। परिवार के द्वारा हर संभव प्रयास कर जगह जगह युवक की तलाश की गई। परंतु अब तक गायब 26 वर्षीय युवक का कोई अता-पता नहीं मिल पाया है। लापता युवक के भाई ने बताया कि घटना की जानकारी बौंसी पुलिस को दे दिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। वहीं युवक की पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों का बुरा हाल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)